बांकुड़ा में धूमधाम से मना ‘नवरात्रि रंगोत्सव 2026’,

डांडिया की धुन पर झूमे लोग | राधा भवन में आयोजित

 समारोह में करीब 200 लोगों ने लिया हिस्सा, विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित



बांकुड़ा- नवरात्रि के पावन अवसर पर बांकुड़ा के नूतन गंज स्थित राधा भवन में ‘नवरात्रि रंगोत्सव 2026’ डांडिया समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। बांकुड़ा श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति (बीएसएसएमएसएस) और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (एबीएमएमएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की भागीदारी से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में रंग गया।


समारोह में डांडिया नृत्य, आकर्षक पारंपरिक परिधानों और मनोरंजक गतिविधियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन करने के लिए चिरकुंडा से विशेष रूप से पहुंचीं एंकर मनीषा अग्रवाल ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और मनोरंजक अंदाज से समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।


आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें सर्वश्रेष्ठ युगल प्रस्तुति, सर्वश्रेष्ठ बच्चों की वेशभूषा और सर्वश्रेष्ठ महिला परिधान सहित विभिन्न श्रेणियां शामिल थीं।


आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना था। दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम सामूहिक उत्सव और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का सुंदर उदाहरण बना। समारोह में लोगों ने नवरात्रि के उल्लास को साझा करते हुए आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त