कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़, 19की मौत, 35 घायल

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य अस्पताल पहुंचे, घटना की जांच के आदेश



कोलकाता-दुर्गापूजा के दौरान शनिवार महा सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने से 19लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए जांच कराने की बात कही है। हादसे के बाद चोरबागान सार्वजनिक पूजा मंडप को फिलहाल बंद कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, महाषष्ठी के बाद सप्तमी की शाम मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडाल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंडाल में प्रवेश करने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंडाल का एक हिस्सा या ढांचा गिरने की आशंका के बीच लोग जान बचाने के लिए भागने लगे और कई लोग भीड़ में गिरकर कुचल गए। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बातचीत में 17 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि छह मृतकों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने रविवार के सभी कार्यक्रम स्थगित करने और शोक पालन की घोषणा की। राज्य सरकार ने घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है।


इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त