14 वर्षीय नाबालिग से शादी और बच्चे का पिता बनने का आरोप, देखने पहुंचा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

हिंगलगंज में बाल विवाह का मामला, तीन दिन पहले नाबालिग ने दिया था पुत्र को जन्म



हिंगलगंज: 14 वर्षीय नाबालिग से शादी करने और उसके साथ संतान होने के मामले में हिंगलगंज थाना पुलिस ने नवजात के पिता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हिंगलगंज थाना क्षेत्र के साहेबखाली ग्राम पंचायत अंतर्गत देबली इलाके के निवासी दिवाकर मंडल (27) के रूप में हुई है। घटना को लेकर उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज में हलचल मची हुई है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिवाकर मंडल की करीब दो वर्ष पहले पड़ोसी कालितला गांव की एक नाबालिग से शादी होने का आरोप है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था। वर्तमान में नाबालिग की उम्र 14 वर्ष से कुछ अधिक बतायी जा रही है।



हाल ही में ग्रामीणों की ओर से टोल फ्री नंबर पर मामले की शिकायत की गयी थी। शिकायत मिलने के बाद हिंगलगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त नाबालिग ने तीन दिन पहले एक पुत्र को जन्म दिया है। इसके बाद रविवार को पुलिस ने नवजात के पिता दिवाकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उसे बशीरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया है।



घटना को लेकर हिंगलगंज और हेमनगर कोस्टल थाना पुलिस की सक्रियता को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा है। वहीं, स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने सवाल उठाया है कि जब नाबालिग काठालबेरिया स्वास्थ्य केंद्र और आइसीडीएस केंद्र गयी थी, तब उसकी उम्र और परिस्थितियों को लेकर संबंधित कर्मियों ने प्रशासन को सूचना क्यों नहीं दी। इस पहलू की भी जांच की मांग की गयी है।


हिंगलगंज मंडल अध्यक्ष हेमंत मंडल ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को सभी का सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की जांच हिंगलगंज थाना पुलिस कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त