पूजा के बाजारों और पंडालों में भीड़ का फायदा उठाकर चेन, कान के आभूषण और मोबाइल फोन छीनने का आरोप
बांकुड़ा: दुर्गापूजा के दौरान छिनतई की बढ़ती घटनाओं के बीच बांकुड़ा जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बांकुड़ा शहर के गोविंदनगर बस स्टैंड इलाके में स्थित एक लॉज में छापेमारी कर नौ महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को गुरुवार को बांकुड़ा जिला अदालत में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, पूजा के मौसम में पिछले कुछ दिनों से बांकुड़ा शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं के गले से सोने की चेन, कान के आभूषण और मोबाइल फोन छीनने की घटनाएं बढ़ गयी थीं। इस संबंध में कई लोगों ने बांकुड़ा सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

0 टिप्पणियाँ