नंदीग्राम में ममता बनर्जी के पैर की चोट को लेकर विपक्ष के नेता का हमला
नंदीग्राम (पूर्व मेदिनीपुर): उपचुनाव से पहले रविवार को अंतिम प्रचार के दौरान नंदीग्राम में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट का जिक्र करते हुए शुभेंदु ने चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा, ‘‘10 मार्च को पश्चिम बंगाल झूठ दिवस घोषित कर देना चाहिए।’’
शुभेंदु ने दावा किया कि सामने आयी रिपोर्ट में ममता बनर्जी के बाएं घुटने में फ्रैक्चर या जोड़ खिसकने का प्रमाण नहीं मिला था। सॉफ्ट टिश्यू भी सामान्य बताये गये थे। उन्होंने कहा कि चोट मामूली हो सकती है, लेकिन उपलब्ध दस्तावेजों में हड्डी या मांसपेशी में गंभीर चोट का प्रमाण नहीं है।
गौरतलब है कि 2021 में नंदीग्राम में चोट लगने के बाद ममता बनर्जी को प्लास्टर और पट्टी के साथ व्हीलचेयर पर प्रचार करते देखा गया था।
शुभेंदु ने अल्पसंख्यक मतदाताओं से मुख्यधारा में आने की अपील करते हुए कहा कि किसी को ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए बाध्य नहीं किया जाता। अब देखना होगा कि वे मतदान में क्या फैसला सुनाते हैं।

0 टिप्पणियाँ