पार्किंग शुल्क 10 टका, वसूली 20 टका! चतुरंगा पूजा कमेटी पर अधिक पैसे लेने का आरोप

दुर्गापुर में बाइक पार्किंग के नाम पर मनमानी का आरोप, मधुमय चटर्जी ने पुलिस कमिश्नर और दुर्गापुर थाने में की शिकायत




दुर्गापुर-दुर्गापूजा के दौरान पंडालों में उमड़ रही भीड़ के बीच पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.आरोप है कि प्रशासन की ओर से बाइक पार्किंग के लिए 10 टका शुल्क निर्धारित किए जाने के बावजूद दुर्गापुर की चतुरंगा पूजा कमेटी और कुछ अन्य पूजा कमेटियों के यहां प्रति बाइक 20 टका वसूला जा रहा है.इससे पार्किंग व्यवस्था और प्रशासन के निर्देशों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं.


दुर्गापुर के सिटी सेंटर निवासी मधुमय चटर्जी ने इस मामले में प्रशासन से शिकायत की है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और दुर्गापुर थाने में ईमेल के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूली जा रही है. अधिक पैसे लेने पर आपत्ति जताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ.


मधुमय चटर्जी के अनुसार, प्रशासन ने बाइक पार्किंग के लिए 10 टका शुल्क तय किया है, लेकिन कथित तौर पर मौके पर 20 टका लिया जा रहा है इससे पूजा घूमने आने वाले लोगों को निर्धारित शुल्क से दोगुनी रकम चुकानी पड़ रही है.दुर्गापूजा के दौरान पहले से ही भीड़ और यातायात की समस्या के बीच इस तरह की शिकायतों से लोगों की परेशानी बढ़ रही है.


प्रशासन के निर्देशों पर सवाल

सवाल उठ रहा है कि जब बाइक पार्किंग का शुल्क 10 टका निर्धारित है, तो कथित तौर पर 20 टका क्यों वसूला जा रहा है? क्या संबंधित पार्किंग संचालक प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं? शिकायत की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

एक ओर प्रशासन दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर पार्किंग शुल्क में कथित अनियमितता के आरोप सामने आए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं और निर्धारित शुल्क का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त