SIR में छूटे और विचाराधीन मतदाताओं का मतदान अधिकार लौटाने की मांग



बांकुड़ा : SIR प्रक्रिया में छूटे तथा जिन मतदाताओं के मामले विचाराधीन हैं, उनका मतदान अधिकार बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को ‘वोटाधिकार बचाओ नागरिक मंच’ की ओर से बांकुड़ा में गण-प्रतिनियुक्ति दी गयी। आंदोलनकारियों ने सरकारी सेवाएं जारी रखने और पुलिस की कथित प्रताड़ना बंद करने की भी मांग की।



मंगलवार को तामलीबांध बस स्टॉप से आंदोलनकारियों ने जुलूस निकाला और बांकुड़ा जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना हुए। डीएम कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जुलूस को रोक दिया। इसके बाद आंदोलनकारी सड़क पर बैठ गये और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन चलता रहा।



बाद में आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रवेश कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंच की ओर से कहा गया कि SIR प्रक्रिया में जिन मतदाताओं के नाम छूट गये हैं तथा जिनके मतदाता संबंधी मामले विचाराधीन हैं, उनका मतदान अधिकार सुनिश्चित किया जाये। साथ ही उनकी सरकारी सेवाएं बाधित नहीं हों और पुलिस की कथित प्रताड़ना पर रोक लगायी जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर