घर के अंदर पत्नी का जला हुआ शव बरामद, तृणमूल नेता नरोत्तम मंडल गिरफ्तार



जामुड़िया : मंगलवार सुबह जामुड़िया थाना क्षेत्र के सोनपुर बाजारी गांव में तृणमूल कांग्रेस नेता नरोत्तम मंडल के घर से उनकी पत्नी पंपा मंडल का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना के बाद पुलिस ने नरोत्तम मंडल को गिरफ्तार कर लिया। वह पांडवेश्वर ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और पांडवेश्वर क्षेत्र के प्रभावशाली नेता बताए जाते हैं।


मृतका की पहचान 40 वर्षीय पंपा मंडल के रूप में हुई है। हालांकि, कुछ स्थानीय सूत्रों ने उनका नाम पांपा देवी भी बताया है। मंगलवार सुबह घर के अंदर उनका अर्धदग्ध शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जामुड़िया थाने की केंदा फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची, घर की घेराबंदी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ही नरोत्तम मंडल को हिरासत में लिया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नरोत्तम मंडल उर्फ निताई की भूमिका की जांच की जा रही है। वह तत्कालीन विधायक और जिलाध्यक्ष नरेन चक्रवर्ती के करीबी समर्थक के रूप में भी जाने जाते हैं। बताया गया है कि चुनाव के बाद हुई हिंसा, स्थानीय बाहुबल, रंगदारी और अन्य आपराधिक आरोपों के चलते वह पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। आसनसोल और रानीगंज सुधार गृहों में समय बिताने के बाद हाल ही में जमानत पर घर लौटे थे।



पंपा मंडल का मायका सालनपुर थाना क्षेत्र के सामडी गांव में है। बेटी की अस्वाभाविक मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने मामले की उचित जांच की मांग की है। पुलिस ने परिजनों, पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने भी एकत्र किए हैं।



पुलिस यह जांच कर रही है कि पंपा मंडल ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गयी। कमरे में आग कैसे लगी और घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, यह भी जांच का विषय है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना को लेकर पश्चिम बर्दवान के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तनाव बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर