विहिप स्थापना दिवस पर जामुड़िया में निकली भव्य शोभायात्रा

इस्कॉन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, मारवाड़ी युवा मंच ने बांटा शीतल जल


जामुड़िया : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जामुड़िया प्रखंड की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.शोभायात्रा जामुड़िया थाना मोड़ से शुरू होकर बाजार, सिनेमा मोड़ होते हुए पुनः बाजार की परिक्रमा कर थाना मोड़ पहुंचकर समाप्त हुई. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालु एवं विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए.


शोभायात्रा के दौरान मायापुर इस्कॉन के आसनसोल शाखा से पहुंचे सेवकों ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी. भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु घंटों झूमते और थिरकते नजर आये.पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा.

वहीं, मारवाड़ी युवा मंच की जामुड़िया शाखा की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच शीतल जल का वितरण किया गया. इसमें संस्था के अध्यक्ष मयंक चौधरी के साथ मोहित संथालिया, हर्षित चौधरी, अंकित पटवारी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही 


विहिप के सदस्य एवं जामुड़िया शाखा के पूर्व अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सनातनियों का मेला लगा है. उन्होंने कहा कि विहिप पिछले 62 वर्षों से सनातन समाज के हित में कार्य कर रहा है . संगठन की गतिविधियां भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विदेशों के 32 देशों में भी संगठन का विस्तार हुआ है.उन्होंने दावा किया कि विहिप विश्व के बड़े सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों में अपनी पहचान बना चुका है।


भाजपा सरकार को लेकर महेश सिंह ने कहा कि यह सनातनियों की सरकार है और उन्हें उम्मीद है कि संगठन एवं सनातन समाज को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा। वहीं, वर्तमान भंग जिला कमेटी के संबंध में उन्होंने कहा कि संगठन में बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। कुछ बेहतर और नया करने के लिए परिवर्तन आवश्यक होता है। जल्द ही नयी जिला संगठनात्मक कमेटी का गठन किया जायेगा।


कार्यक्रम में विहिप के महेश सिंह, सुब्रतो घोषाल, महेश मागोतिया, कैलाश मांवडिया, मनोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बजरंग दल की ओर से अध्यक्ष दीप घोषाल, राहुल सिंह, राहुल भारद्वाज सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर