नंदीग्राम उपचुनाव: हासीरानी रथ के नामांकन जुलूस में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कदमटोला से एसडीओ कार्यालय तक निकाला रोड शो



हल्दिया : नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हासीरानी रथ के नामांकन के अवसर पर हल्दिया में पार्टी की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।


हल्दिया के कदमटोला से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए हल्दिया महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय तक यात्रा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाये और उम्मीदवार के पक्ष में जोरदार उत्साह दिखाया। एसडीओ कार्यालय पहुंचने के बाद भाजपा उम्मीदवार हासीरानी रथ ने उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।





नामांकन से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव लड़ना और चुनाव जीतना अच्छी तरह जानती है। उन्होंने नंदीग्राम उपचुनाव में ऐतिहासिक अंतर से जीत का दावा किया। अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम के विकास और आम लोगों को मिल रही नागरिक सुविधाओं को बरकरार रखने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में निकले इस मेगा रोड शो के कारण हल्दिया से लेकर नंदीग्राम तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में उपचुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर