रात के अंधेरे में बाइक से जंगलमहल पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं



बांकुड़ा : रात के अंधेरे में वीआईपी काफिला छोड़कर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों के बाइक से सुदूर जंगलमहल के गांवों में पहुंचने से ग्रामीण हैरान रह गये। सोमवार रात बांकुड़ा के सारेंगा ब्लॉक में डीएम अनिश दाशगुप्ता और पुलिस अधीक्षक पी वी.जी. सतीश पासुमार्थी बाइक से नेतुरपुर ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचे।



इस दौरान उनके साथ एसडीओ तापस भट्टाचार्य, एसडीपीओ शेख अख्तर अली, सारेंगा के बीडीओ तमाल सरकार, सारेंगा थाना के आईसी सुदीप हाजरा समेत स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। डीएम-एसपी ने चुआगाड़ा और जामबनी गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।



ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, आईसीडीएस केंद्र, कानून-व्यवस्था तथा सिंचाई के पानी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गयी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से यह भी जाना कि उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं।


जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के इस तरह सीधे गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत करने से ग्रामीणों में खुशी देखी गयी। स्थानीय लोगों ने कहा कि अधिकारियों के इस प्रयास से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रखने का अवसर मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर