छोरा में फुटबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित



पांडवेश्वर: छोरा श्मशान काली मैदान में छोरा प्राथमिक विद्यालय की ओर से फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक पार्थ पाल समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद रहे। आसपास के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।


कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी, भाजपा जिला सचिव परेश घोष व उनके पुत्र विमान घोष, आलोक भट्टाचार्य, पांडवेश्वर मंडल संख्या दो के अध्यक्ष बेणुधर मंडल, गोष्ठ तिवारी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में शंकरपुर कोलियरी स्कूल, शीतलपुर प्राथमिक विद्यालय, छोड़ा प्राथमिक विद्यालय समेत क्षेत्र के कई विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबलों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।


आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना है। पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्सवपूर्ण रहा। शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद