रानीगंज : ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर एरिया अंतर्गत प्योर सियारसोल कोलियरी परिसर में भारतीय जनता मजदूर मंच (बीजेएमएम) से संबद्ध कोलियरी रिपब्लिकन मजदूर सभा (सीआरएमएस) की पहली आम सभा आयोजित हुई. सभा में मजदूरों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया.
कार्यक्रम में बीजेएमएम के राष्ट्रीय कमेटी सदस्य सुशील जोशी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक व रंजीत केसरी, जिला अध्यक्ष मधुसूदन माजी, जिला महासचिव इंद्रदेव मोदी, ईसीएल बीजेएमएम अध्यक्ष निरेनचंद्र दास, पीएस कोलियरी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सचिव हेलो बावड़ी, संयुक्त सचिव शुभ्रामोहन मुखर्जी समेत भाजपा जिला सचिव सुमिता सिन्हा, हरिश्चंद्र झा, प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे. पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ व उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सीआरएमएस मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और प्रबंधन के कथित श्रमिक विरोधी रवैये के खिलाफ आवाज उठायेगी. प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार मंडल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य मजदूरों को संगठित करना है.उन्होंने कहा कि चार मई 2026 से पहले की सरकार अब नहीं है, इसलिए प्रबंधन को श्रमिक हितों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाना चाहिए.
भारतीय मजदूर संघ से प्रतिद्वंद्विता के सवाल पर मंडल ने कहा कि बीएमएस देश का बड़ा श्रमिक संगठन है और बड़े भाई जैसा है. दोनों संगठन मिलकर मजदूर हित में काम करेंगे.


0 टिप्पणियाँ