आंखों में आंसू लिए वीर जवान अरविंद को अंतिम विदाई, शोक में डूबा सिमलापाल



बांकुड़ा : देश के वीर जवान अरविंद सिंहबाबू को मंगलवार को उनके पैतृक गांव सिमलापाल के तालदा में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी। सुबह जैसे ही ताबूत में बंद उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों से लेकर ग्रामीणों तक हर किसी की आंखें नम थीं।



बताया गया कि अरविंद बेहद मिलनसार, हंसमुख और परोपकारी स्वभाव के युवक थे। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ पूरा गांव गहरे शोक में है। ग्रामीणों के लिए इस युवा जवान की मौत को स्वीकार करना बेहद मुश्किल हो रहा है।


परिवार के अनुसार, अरविंद वर्तमान में जम्मू में तैनात थे। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के कमांडो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। मंगलवार को पार्थिव शरीर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटे और नम आंखों से वीर जवान को विदाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर