लूडो खेलने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी पर फावड़े (कुदाल) से पीटकर हत्या करने का आरोप



मिनाखा: पश्चिम बंगाल के मिनाखा थाना क्षेत्र के पुटखाली कालीतल्ला इलाके में लूडो खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने फावड़े से पीट-पीटकर एक व्यक्ति की जान ले ली।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुटखाली कालीतल्ला इलाके में सड़क के किनारे बैठकर परन मंडल (65) और समीर मंडल नामक दो व्यक्ति लूडो खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों शराब के नशे में धुत थे। लूडो खेलने के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद शुरू हो गया।



विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक आरोपी समीर मंडल ने पास रखे एक फावड़े (कुदाल) से परन मंडल के सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद परन मंडल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। परिवार के लोग तुरंत घायल परन मंडल को मिनाखा ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मिनाखा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही आरोपी समीर मंडल को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आज मृतक परन मंडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए बशीरहाट जिला अस्पताल के पुलिस मोर्चरी में भेजा जाएगा। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को बशीरहाट महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर