बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, शव बरामद

जनबहुल इलाके में वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी



बोलपुर : बोलपुर नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड अंतर्गत त्रिशूलापट्टी के मिलपट्टी इलाके में भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान चंदन भोला के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह बोलपुर नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड के भाजपा बूथ अध्यक्ष थे.



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रात के अंधेरे में चंदन भोला को बेहद करीब से, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गयी. घटना के बाद से इलाके में भय और तनाव का माहौल है. बोलपुर शहर के एक जनबहुल इलाके में इस तरह गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना से कई सवाल खड़े हो गये हैं.

किसने और किस वजह से चंदन भोला की हत्या की, इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. घटना के पीछे राजनीतिक विवाद है या फिर कोई अन्य कारण, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.



घटना की सूचना मिलते ही बोलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना की परिस्थितियों और इसके पीछे शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है. हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद