कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में राज्य में प्रथम कविता बाग सम्मानित



जामुड़िया: जामुड़िया के चिचुड़िया ग्राम पंचायत अंतर्गत बाग डीहा गांव निवासी छात्रा कविता बाग ने पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती की कांस्टेबल श्रेणी की परीक्षा में महिला वर्ग में पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार बधाई दी जा रही है. इसी क्रम में स्माइल भारत फाउंडेशन की ओर से कविता बाग को उनके गांव पहुंचकर सम्मानित किया गया.


फाउंडेशन के उपाध्यक्ष कालबीर सिंह अटवाल और कार्यकारी अध्यक्ष संदीप पाल बगड़िया पहुंचे और कविता बाग को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान कालबीर सिंह अटवाल ने कहा कि बगड़िया जैसे सुदूर गांव की एक छात्रा का पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल करना पूरे शिल्पांचल के लिए गर्व की बात है. किसान परिवार से आने वाली कविता ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है.


उन्होंने कहा कि कविता बाग की सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है. कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है.

कविता बाग ने बगड़िया हाई स्कूल से माध्यमिक, केंदा हाई स्कूल से उच्च माध्यमिक और टीडीबी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी माध्यम से मास्टर डिग्री भी पूरी की.उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद