जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम



जामुड़िया- जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार को घंटों सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मामला आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो एक अंतर्गत वार्ड संख्या पांच में जामुड़िया से चांदा जाने वाली मुख्य सड़क का है. सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने केंदुलिया मोड़ के समीप सड़क अवरोध कर अपना आक्रोश जताया.


सड़क जाम के कारण स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों सहित कई आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.


स्थानीय निवासी अजीत मंडल ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर दोपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल है. उन्होंने बताया कि सोमवार को इसी सड़क पर एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिससे उसमें सवार यात्रियों को मामूली चोटें आयीं. ग्रामीणों के अनुसार जर्जर सड़क के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में भय का माहौल है.


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या से स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.उनका कहना है कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क अवरोध समाप्त कराया.इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर