पथश्री योजना की सड़क का काम अधूरा, चार-पांच गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी



गंगाजलघाटी : गंगाजलघाटी के श्मशान काली मंदिर के समीप एनएच-14 से जंगल के रास्ते करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का काम पथश्री परियोजना के चौथे चरण के तहत शुरू किया गया था। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कुछ हिस्से में पत्थर बिछाने का काम तो किया गया, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य ठप हो गया है। इससे आसपास के करीब चार-पांच गांवों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।



परियोजना के बोर्ड के अनुसार, सड़क की लंबाई करीब 3.946 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर लगभग दो करोड़ तीन लाख रुपये खर्च होने हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। सड़क पर केवल पत्थर बिछे होने के कारण बाइक और साइकिल से आवागमन करना मुश्किल हो गया है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े पत्थरों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी संभलकर चलना पड़ता है। कई बार पत्थरों की वजह से बाइक और साइकिल के टायर भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इसके बावजूद आसपास के कुछ गांवों के लोग मजबूरी में इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण पूरा होने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। लेकिन लंबे समय से काम बंद रहने के कारण उन्हें रोजाना जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कर इसे पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों की आवागमन संबंधी समस्या दूर हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर