सिंगारन नदी का मार्ग बदलने के विरोध में नदी बचाओ कमेटी ने किया प्रदर्शन

कुनुस्तोड़िया एरिया जीएम कार्यालय के समक्ष सभा, सौंपा गया ज्ञापन



जामुड़िया : सिंगारन नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने और क्षेत्र में पर्यावरणीय नुकसान रोकने की मांग को लेकर सोमवार को सिंगारन नदी बचाओ कमेटी की ओर से ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सभा आयोजित की गयी.सभा के बाद कमेटी की ओर से एरिया महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कई मांगें रखी गयीं.



सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ईसीएल के एमडीओ प्रोजेक्ट के लिए बेलबाद-परसिया इलाके में सिंगारन नदी के प्राकृतिक मार्ग को बदलने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने सवाल उठाया कि नदी का मार्ग बदलने की अनुमति किसने दी है.कमेटी के सदस्यों ने कहा कि नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बदलाव होने से भविष्य में आसपास के गांवों, जल निकासी व्यवस्था और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.



ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि बेलबाद-परासिया क्षेत्र में सिंगारन नदी के मार्ग अथवा नदी के मुहाने के प्रवाह में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाये. इसके अलावा जंगलों की कटाई पर तत्काल रोक लगाने और भू-धंसान की समस्या पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गयी.



कमेटी ने ईसीएल के सीएसआर फंड का उपयोग स्थानीय क्षेत्रों के विकास तथा आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए करने की भी मांग की.सदस्यों ने कहा कि नदी और जंगल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन और भविष्य से सीधे जुड़े हैं. विकास परियोजनाओं के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के बजाय सिंगारन नदी, जंगल और स्थानीय पर्यावरण की रक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर