भाजपा महिला मोर्चा ने ईला बाउरी को किया सम्मानित

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने का दिया निमंत्रण, अध्यक्ष बनाने की जतायी इच्छा



जामुड़िया : भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को जामुड़िया की भाजपा नेत्री ईला बाउरी को सम्मानित किया गया. महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित करने के साथ अपने कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. सम्मान के बाद ईला बाउरी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जतायी.


महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सोमा रॉय ने कहा कि ईला बाउरी को सम्मानित कर वे काफी खुश हैं. उनकी इच्छा है कि ईला बाउरी उनके साथ रहें और गांव में लोगों के बीच जाकर काम करें. उन्होंने कहा कि ईला बाउरी लंबे समय से भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता हैं और वह उन्हें महिला मोर्चा का अध्यक्ष देखना चाहती हैं.


दरबारडांगा गांव में महिलाओं के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने की अफवाह पर सोमा रॉय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दावा किया कि वह 2021 से भाजपा के लिए काम कर रही हैं.उनके खिलाफ झूठे मामले हुए, घर पर बम से हमला हुआ और उनके बेटे के पैर में चोट लगी. उन्होंने कहा कि उस समय गांव में कोई विरोध करने नहीं आया और उन्होंने अकेले तृणमूल के कथित गुंडों का सामना किया. उन्होंने कहा कि ऐसी गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी.


वहीं ईला बाउरी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि ये महिलाएं मेरे साथ आयी हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं की मदद मिलकर करनी होगी.प्रचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए दायित्व दिया गया है और वह महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहती हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर