माफिक की मौत के मामले में न्याय की मांग, सीजेपी ने घेरा डीएम कार्यालय



बांकुड़ा : इंदास के कड़िशुंडा इलाके में सीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल हाफिज के पिता शेख मोहम्मद माफिक की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांकुड़ा में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने के साथ ही प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।



सीजेपी का आरोप है कि गत 13 अगस्त को अब्दुल हाफिज अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय के संबंध में जानकारी लेने गए थे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनके घर पर हमला कर उनके साथ मारपीट की। संगठन का दावा है कि इस हमले के बाद 15 अगस्त को उनके पिता शेख मोहम्मद माफिक की मौत हो गयी।

घटना के बाद 16 अगस्त को मृतक की पत्नी हसीना बेगम ने इंदास थाने में पांच लोगों के नाम सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए पांच नामजद आरोपियों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।



हालांकि, सीजेपी नेतृत्व पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। संगठन की मांग है कि अब्दुल हाफिज और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए। साथ ही कलकत्ता हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र प्रशासनिक जांच समिति का गठन किया जाए। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के अलावा मृतक शेख मोहम्मद माफिक के नाम पर एक स्कूल स्थापित करने की मांग भी संगठन ने की है।


सीजेपी के मुताबिक, इससे पहले संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी थीं। राज्य के मुख्य सचिव से भी मुलाकात के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी। संगठन ने चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसी घोषणा के तहत मंगलवार को बांकुड़ा में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।


संगठन का दावा है कि सीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल हाफिज छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर भी गए थे। घटना के बाद सीजेपी नेतृत्व ने इंदास थाना घेराव का कार्यक्रम भी घोषित किया था। हालांकि, बाद में यह कार्यक्रम नहीं किया गया। इसके बजाय जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखने के लिए बांकुड़ा में जिलाधिकारी कार्यालय घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर