छह सूत्री मांगों को लेकर अस्पताल व जनस्वास्थ्य रक्षा संगठन ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन



बांकुड़ा- अस्पताल एवं जनस्वास्थ्य रक्षा संगठन की बांकुड़ा जिला कमेटी की ओर से छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को बांकुड़ा जिलाशासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले संगठन के सदस्यों ने बांकुड़ा शहर के मचानतला समेत विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला। इसके बाद जिलाशासक कार्यालय के समीप पहुंचकर प्रदर्शन किया गया।



संगठन की ओर से एशिया के सबसे बड़े कुष्ठ अस्पतालों में शामिल बांकुड़ा के गौरिपुर कुष्ठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठायी गयी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।


संगठन की प्रमुख मांगों में अस्पताल में मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा बढ़ाना, कुष्ठ रोगियों की नियमित ड्रेसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा चिकित्सा सेवाओं में सुधार करना शामिल है। इसके अलावा अस्पताल के चिकित्सक एवं नर्सिंग विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को तत्काल भरने की मांग की गयी।

संगठन ने अस्पताल के ओपीडी विभाग में आवश्यक दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, अस्पताल की जर्जर स्थिति की मरम्मत कराने तथा परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और जंगल की सफाई कर सौंदर्यीकरण कराने की मांग भी रखी।


संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए इन मांगों पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुभाष मंडल, सचिव लक्ष्मी सरकार समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाशासक कार्यालय में छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर