हावड़ा स्टेशन पर 67 लाख रुपये नकद बरामद, महाराष्ट्र का व्यक्ति हिरासत में

आरपीएफ की सीआईबी टीम की कार्रवाई, आयकर विभाग को दी गयी सूचना



हावड़ा : हावड़ा स्टेशन पर आरपीएफ की क्राइम इंटेलिजेंस ब्यूरो (सीआईबी) टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से करीब 67 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। इतनी बड़ी रकम के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज या स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर आरपीएफ ने महाराष्ट्र निवासी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गयी है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, हावड़ा स्टेशन पर सीआईबी की टीम नियमित गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की। उसके सामान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। रकम की गिनती करने पर करीब 67 लाख रुपये मिले।


हिरासत में लिये गये व्यक्ति की पहचान महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी सुजीत काले के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई मेल से हावड़ा पहुंचा था। उसके अनुसार, गया के टाउनशिप इलाके में उसकी दुकान है और वह कोलकाता के बड़ा बाजार से सोना-चांदी खरीदने के लिए इतनी बड़ी रकम लेकर आया था।


हालांकि, नकदी के स्रोत और इतनी बड़ी रकम लेकर यात्रा करने के संबंध में वह अधिकारियों के समक्ष कोई वैध एवं संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरपीएफ ने नकदी को अपने कब्जे में लेकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दी।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद बरामद रकम उन्हें सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसके बाद नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल के उद्देश्य की जांच की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर