अब टूलू मंडल के ससुराल में STF की छापेमारी, साला मिंटू शेख फरार





बीरभूम - बीरभूम जिले के बहुचर्चित टूलू मंडल मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मीडिया की सुर्खियों में टूलू मंडल के शालों के नाम उजागर होने के बाद, अब स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक विशेष टीम ने टूलू मंडल के ससुराल में दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, STF की टीम टूलू मंडल के साले मिंटू शेख उर्फ मोहम्मद समसुल आलम के घर पर जोरदार छापेमारी कर रही है।सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने अचानक मौके पर पहुंचकर पूरे घर को घेर लिया और छानबीन शुरू कर दी। घर के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी लेने के साथ ही परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ कर अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हालांकि, इस पूरे अभियान को लेकर STF की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।दूसरी ओर, सूत्रों का दावा है कि जब STF की टीम छापेमारी के लिए पहुंची, तब टूलू मंडल का साला मिंटू शेख उर्फ मोहम्मद समसुल आलम घर पर मौजूद नहीं था। वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसकी गैरमौजूदगी और इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी के तारों को जोड़कर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं और कयासबाजियां तेज हो गई हैं।एसटीएफ की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस तलाशी अभियान में पुलिस और एसटीएफ के हाथ कौन-कौन से अहम सुराग या नए तथ्य लगते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर