27 जुलाई को डीएम कार्यालय पहुंचेंगे गौभक्त, 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की मांग पर सौंपेंगे ज्ञापन



रानीगंज- गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने और उनके संरक्षण के लिए सशक्त कानून बनाने की मांग को लेकर चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 जुलाई को पश्चिम बर्दवान जिले के हजारों गौभक्त आसनसोल स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपेंगे.अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है.


मंगलवार शाम रानीगंज गौशाला में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई.इसमें गौशाला के अध्यक्ष राकेश तोदी, सचिव गोपाल खेड़िया, कोषाध्यक्ष श्रवण कनोडिया, ललित खेतान, रवि कयाल,पवन केजरीवाल,दीपक कालोटिया,रितेश खैतान,दया शंकर रॉय,गया प्रसाद पांडेय समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने और 27 जुलाई के इस अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई.


अभियान के जिला प्रभारी विकास सतनालिका ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन संत समाज के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाना, गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाना तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को सरकार तक पहुंचाना है.उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल या संस्था से जुड़ा नहीं है.


अभियान के तहत देशभर से लगभग 40 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है. रानीगंज को करीब 40 हजार हस्ताक्षर जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है.27 जुलाई को रानीगंज से गौभक्तों का जत्था सुबह 9 बजे श्री श्याम मंदिर परिसर से बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से आसनसोल के लिए रवाना होगा, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल