रानीगंज लायंस क्लब के 66वें इंस्टालेशन समारोह में सजन कुमार टिबरेवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली



रानीगंज: रानीगंज लायंस क्लब के 66वें इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन गुरुवार की शाम रानीगंज लायंस कम्युनिटी सेंटर में गरिमामय वातावरण में किया गया.इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. लायन सजन कुमार टिबरेवाल (एमजेएफ) ने क्लब के अध्यक्ष, लायन सुभाष केजरीवाल ने सचिव तथा लायन रविंद्र सिंह ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला.


समारोह का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शेख मोहिनुद्दीन ने किया.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रानीगंज लायंस क्लब का समाजसेवा के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है. क्लब ने वर्षों से नेत्र चिकित्सा शिविर, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की निस्वार्थ सेवा की है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी.


मुख्य अतिथि एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीएमसीसी(एमडी-322) लायन रश्मि बागला ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी टीम को शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब केवल समाजसेवा का मंच नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त माध्यम है. उन्होंने सदस्यों से अनुशासन, समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि क्लब की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इस अवसर पर लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य इंद्रजीत सिंह को 40 वर्षों तक लगातार संस्था में उपस्थिति बनाये रहने तथा तथा उनके बेहतर सेवा मूलक कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर से प्रदान की गई स्मृति सिंह प्रदान कर सम्मानित किए गए.


इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.समारोह में प्रथम जिला पाल (इलेक्ट) लायन जयंत पाइन, सेकेंड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) लायन रविशंकर सुरेका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट)बाणी चटर्जी सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नए लायनिस्टिक वर्ष में सेवा, नेतृत्व और मित्रता की भावना के साथ क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कामना की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल