विश्व पर्यावरण दिवस: रानीगंज में उमड़ा पर्यावरण प्रेम, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ निकाली गई जागरूकता रैलियां



रानीगंज-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रानीगंज शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारी उत्साह देखा गया. विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, राजनीतिक दलों और विज्ञान मंच द्वारा पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और भव्य जागरूकता रैलियों का आयोजन कर आम जनता को प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया गया.


रॉबिन्सन स्टेडियम में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया पौधारोपण

मुख्य कार्यक्रम रानीगंज के रॉबिन्सन स्टेडियम में 'मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप' एवं 'श्री दुर्गा विद्यालय(प्राथमिक ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. अभियान के पहले चरण में पूरे स्टेडियम परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई. इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ 90 वर्षीय वरिष्ठ महिला प्रेमलता सिंह ने पौधारोपण कर किया.


इस अवसर पर उन्होंने कहा की हमारे पूर्वजों ने पेड़-पौधों का संरक्षण कर प्रकृति को समृद्ध बनाया था. देश के विभिन्न क्षेत्रों में आम, लीची, सागवान और बबुल जैसे उपयोगी वृक्षों को रोपने की समृद्ध परंपरा रही है. आज के संकटपूर्ण समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें उसी परंपरा को दोबारा आगे बढ़ाने की सख्त आवश्यकता है.


कार्यक्रम के संयोजक व श्री दुर्गा विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली. इसके बाद स्टेडियम में देशव्यापी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत उन्होंने अपनी माता प्रेमलता सिंह के नाम पर अशोक और देवदार के पौधे रोपे. इस दौरान विद्यार्थियों ने "वंदे मातरम्" गीत की सुमधुर प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को देशभक्ति और पर्यावरण चेतना से सराबोर कर दिया.


इस अभियान में अन्य संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिनमे रानीगंज एथलेटिक्स संघ के रबी सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पौधारोपण किया और स्टेडियम की सफाई में श्रमदान दिया.मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य के.पी. सिंह एवं ओम भुवालका ने पौधे लगाए, वहीं, समाजसेवी व ग्रुप के सदस्य उत्तम भगत ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए पौधारोपण किया.

रानीगंज के शोषटीगोरिया स्थित सुकान्त शिशु उद्यान में भाजपा नेता रबी केशरी तथा युवा भाजपा नेता मोनू वर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए.


दूसरी ओर, रानीगंज के ही बरदही क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह के संयोजन में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया. यहाँ उपस्थित अन्य लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को बचाने का सामूहिक संकल्प लिया. वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक निरंतर चलने वाला जनआंदोलन बनना चाहिए.


विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रानीगंज श्री गुरुनानक विद्यालय के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता को समाज के सामने रखने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर ड्राइंग कम्पटीशन,क्विज कंपटीशन, स्लोगन कंपटीशन का आयोजन किया गया.उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि आज एक एक पौधा लगाएंगे और उसकी सुरक्षा भी करेंगे.कूड़ा- कचरा का जहां तहां नहीं फेकेंगे.प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे और साफ सफाई हेतु लोगों को जागरूक करेंगे. कुल 700 छात्रों ने भाग लिया.


विज्ञान मंच ने निकाली भव्य रैली, दामोदर नदी को बचाने की अपील

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 'पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच' की रानीगंज विज्ञान केंद्र शाखा के सौजन्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. यह रैली रानीगंज बॉयज हाई स्कूल के निकट से शुरू हुई, जिसमें रानीगंज बॉयज हाई स्कूल सहित शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.


रैली ने पूरे रानीगंज शहर की परिक्रमा की. हाथों में तख्तियां लिए विद्यार्थी और विज्ञान कर्मी लोगों से पेड़ लगाने, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई रोकने और क्षेत्र की जीवनदायिनी दामोदर नदी की रक्षा करने की अपील कर रहे थे. शहर का भ्रमण करने के बाद यह रैली वापस अपने उद्गम स्थल पर आकर समाप्त हुई.

सभी कार्यक्रमों का समापन 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन और पर्यावरण रक्षा के अटूट संकल्प के साथ हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन