लायंस क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट के स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश




रानीगंज - लायंस क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को रानीगंज स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब के सदस्यों और विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में 25 पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.



कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार जिंदल ने कहा कि क्लब प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण करता है.उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है. इसलिए पौधे ऐसे स्थानों पर लगाए जाने चाहिए, जहां उनकी सुरक्षा और देखरेख तब तक हो सके, जब तक वे पूरी तरह विकसित न हो जाएं.उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्था या व्यक्ति उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराता है तो लायंस क्लब ऑफ रानीगंज भविष्य में भी पौधारोपण के लिए हमेशा तैयार रहेगा.


डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मंदिरा दे ने कहा कि विद्यालय परिसर में हर वर्ष लायंस क्लब की ओर से पौधारोपण किया जाता है. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करते हैं.पौधारोपण के दौरान रानीगंज थाना महिला सेल के प्रभारी मीता मंडल तथा अथितियों तथा संस्था के अन्य सदस्यों ने पौधे लगाए.



कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के सचिव सुभाष केजरीवाल, कोषाध्यक्ष रबिन्द्र सिंह, मनजीत सिंह,मुकेश गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयरमैन सरिता जिंदल, नूपुर सिन्हा, मधु साव सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर