विधाननगर वार्ड कार्यालय में विधायक के निरीक्षण से हड़कंप, पार्षद कक्ष से बेड व आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा

आलीशान सुविधाओं से लैस कार्यालय देखकर विधायक ने उठाए सवाल, मामले की जांच और कार्रवाई की मांग तेज



कोलकाता(पीबी टीवी): विधाननगर नगर निगम (बीएमसी) के वार्ड संख्या 35 स्थित कार्यालय में स्थानीय विधायक डॉ. शारद्वत मुखर्जी के औचक निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर ऐसी वस्तुएं मिलने का दावा किया गया है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। विधायक ने कार्यालय में मौजूद सुविधाओं और पार्षद कक्ष की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से वार्ड कार्यालय में नागरिक सेवाओं के प्रभावित होने और अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विधायक डॉ. मुखर्जी अचानक वार्ड कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कार्यालय में कई एयर कंडीशनर और महंगे सोफा सेट लगे हुए हैं, जबकि आम लोगों के लिए पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं का अभाव बताया गया।


विवाद उस समय और गहरा गया जब विधायक ने पार्षद कक्ष का निरीक्षण किया। उनका दावा है कि कमरे में एक बड़ा बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल तथा बिस्तर से संबंधित सामान रखा हुआ था। विधायक के अनुसार, ड्रेसिंग टेबल की जांच के दौरान वहां से कंडोम के पैकेट भी मिले। इस दावे के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।


निरीक्षण के बाद विधायक डॉ. शारद्वत मुखर्जी ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से संचालित कार्यालय का उपयोग केवल जनसेवा के लिए होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारी कार्यालय में इस प्रकार की व्यक्तिगत वस्तुएं रखी गई हैं, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से वार्ड 35 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद जयदेव नस्कर क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं। इस बीच उनके कार्यालय कक्ष से कथित तौर पर ऐसी सामग्री मिलने के दावों के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल