बारुईपुर गैंगरेप-हत्या कांड : मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक और आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हुई, पुलिस पर हमले के मामले में 20 लोग गिरफ्तार



कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में बुधवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कबीर मोल्ला नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गैंगरेप और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।


पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात प्रभास मंडल को घटना के पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रिक्रिएशन) के लिए बारुईपुर के सूर्यपुर इलाके में ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर पुलिस पर गोली चलाने और मौके से फरार होने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रभास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें प्रभास मंडल पीड़िता के साथ सड़क पर जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस का दावा है कि प्रभास की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ के आधार पर ही बोरे में बंद पीड़िता का शव बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान वह लगातार अपने बयान बदलकर जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।


इसी बीच पुलिस ने कबीर मोल्ला को भी गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रभास से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।


बारुईपुर की इस जघन्य घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता को 72 घंटे के भीतर जांच पूरी करने का आदेश देते हुए कहा था कि यदि जांच में पुलिस की किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उधर, घटना के विरोध के दौरान पुलिस पर हुए हमले के मामले में भी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर