पश्चिम बर्दवान- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठनों के साथ सीधे संबंधों के आरोप में हबीम की महिला मित्र अर्पिता सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी हबीम से पूछताछ के बाद मिली सटीक जानकारी के आधार पर शुक्रवार देर रात झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता को गिरफ्तार कर वर्धमान थाने लाया गया।टावर लोकेशन को ट्रैक करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और पुलिस की टीम ने छापेमारी कर अर्पिता को धर दबोचा।पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से सीधा संपर्क:जांचकर्ताओं के अनुसार, हबीम से गहन पूछताछ के बाद शहजाद गुट, ISI और पाकिस्तान के कई अन्य आतंकी संगठनों के साथ अर्पिता के सीधे संपर्क में होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
आरोप है कि सोशल मीडिया और विशेष एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए पाकिस्तान से लगातार उसके साथ संपर्क साधा जाता था।दिग्गजों को 'हनी ट्रैप' और अपहरण का असाइनमेंट:पुलिस का यह भी दावा है कि हनी ट्रैप (Honey Trap) के जरिए कई प्रभावशाली हस्तियों को अपने जाल में फंसाकर उनके अपहरण का असाइनमेंट भी हबीम की मित्र अर्पिता सरकार को सौंपा गया था। हालांकि, अभी तक किसी ऐसी अपहरण की वारदात के अंजाम तक पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी है।STF अर्पिता को पुलिस रिमांड पर लेकर इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क, फंडिंग और हनी ट्रैप की साजिश की गहराई से पूछताछ करेगी।


0 टिप्पणियाँ