बर्दवान -दुर्गापुर के सांसद कीर्ती झा आजाद पर गैर जमानती धारा के तहत रानीगंज थाना में दर्ज हुआ मामला

व्यवसाय बंद करने का दबाव बनाकर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा सांसद पर, केस लिया सीआइडी ने


रानीगंज हिलबस्ति निवासी राहुल घोष ने लगाया आरोप कि एचपी गैस का उप-डीलरशिप व्यवसाय बंद करने को लेकर सांसद ने बनाया दबाव


स्थानीय अन्य व्यवसायियों से भी अवैध रूप से पैसा वसूली करने का दिया निर्देश, आदेश नहीं मानने पर जान से मारने की मिली धमकी



रानीगंज- बर्दवान दुर्गापुर के सांसद व तृणमूल नेता सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र कीर्ती झा आजाद के खिलाफ रानीगंज थाने में आपराधिक षडयंत्र, गंभीर आपराधिक धमकी, झूठे मामले में फंसाने के डर दिखाकर पैसे वसूलने, लोकसेवक द्वारा अपराध को बढ़ावा देने सहित भष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. सांसद श्री झा के खिलाफ रानीगंज हिल बस्ती इलाके के निवासी राहुल घोष ने अनेकों गंभीर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करायी. जिसमें उन्होंने सांसद श्री झा के साथ उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मनोहर सिंह, ठेकेदार और कथित श्री झा के संपर्क व्यक्ति विश्वजीत चटर्जी, श्री झा के प्रतिनिधि स्वराज घोष और उनके निजी सहायक पुरुषोत्तम को नामजद आरोपी बनाया है. शिकायत के आधार पर रानीगंज थाना केस संख्या 352/2026 में सांसद सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 59/198/221/308(6)/262/263/351(3)/61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/7(A)/13(2)/ के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. इसमें 308(6) गैर जमानती धारा है. 


-----------


क्या कहा राहुल घोष ने अपनी शिकायत में.

राहुल घोष ने अपनी शिकायत के कहा है कि 21 मई 2025 को सांसद श्री झा के पीएसओ मनोहर सिंह का फोन आने के बाद वह सांसद श्री झा से दुर्गापुर स्थित उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की, जहां श्री झा ने एचपी गैस के उप-डीलरशिप व्यवसाय बंद करने का दबाव बनाया और 15 लाख रुपये की मांग की तथा स्थानीय व्यापारियों से अवैध रूप से पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया. सांसद के चार सहयोगियों ने निर्देशों का पालन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी. श्री घोष ने 30 मई 2025 को बातचीत का एक ऑडियो रिकॉर्ड सबूत के तौर पर होने का जिक्र शिकायत में किया है. इस विषय में सांसद श्री झा का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का अनेकों बार प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.


मामला दर्ज होते की केस टेक ओवर कर लिया सीआइडी ने 

रानीगंज थाना में शुक्रवार रात को सांसद श्री झा और उनके अन्य चार लोगों के खिलाफ रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ और शनिवार को केस सीआइडी ने ले लिया. अब पूरे मामले की जांच में सीआइडी की टीम जुट गयी है. रानीगंज थाना में पहली बार किसी सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार