जामुड़िया में भाजपा के पार्टी कार्यालय के उद्घाटन से पहले विवाद, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा तनाव



जामुड़िया: जामुड़िया थाना क्षेत्र के बिरकुलटी गांव में रविवार शाम करीब छह बजे भाजपा के नए पार्टी कार्यालय के उद्घाटन को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.बताया जाता है कि जिस स्थान पर नए कार्यालय का उद्घाटन प्रस्तावित था, वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पहले से ही भाजपा के जामुड़िया मंडल-1 के शक्ति केंद्र का एक पार्टी कार्यालय मौजूद है.



आरोप है कि विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी जैसे ही नए कार्यालय के उद्घाटन के लिए वहां पहुंचे, भाजपा के ही एक गुट के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका विरोध शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची.काफी देर तक विरोध और हंगामे के बाद विधायक बिना नए कार्यालय का उद्घाटन किए ही वहां से लौट गए.घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।



भाजपा कार्यकर्ता आदित्यनाथ मुखोपाध्याय ने आरोप लगाया कि विधायक के बिरकुलटी गांव पहुंचने के बाद जामुड़िया मंडल-1 के अध्यक्ष पिनाकी राय के नेतृत्व में शक्ति केंद्र प्रमुख देवकुमार मुखोपाध्याय उर्फ बाप्पा और उनके समर्थकों ने "गो बैक" के नारे लगाए तथा विधायक को वहां से वापस जाने के लिए कहा. उनका आरोप है कि भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर विधायक के साथ वाद-विवाद तथा धक्का-मुक्की की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जबकिं मेरे साथ मारपीट की गई और यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया.किसके इशारे पर यह कि गई,हमलोगों को मालूम नही है.


वहीं, जामुड़िया भाजपा मंडल-1 के शक्ति केंद्र प्रमुख देवकुमार मुखोपाध्याय ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.उनका कहना है कि लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं.उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में ऐसी कोई घटना हुई है तो संबंधित पक्ष पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराए. वहीं उन्होंने कहा कि बीते कुछ माह पूर्व ही जिला अध्यक्ष देवतनु मुखर्जी विधायक की मौजूदगी में यह दलीय कार्यलय का उद्घाटन किया गया था,अन्य भाजपा कार्यलय उद्घटान होना था,इसकी जानकारी मुझे नहीं है.

इस संबंध में विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार