सनातन आस्था के सम्मान की अपील, प्रतिमा का विधि-विधान से किया गया विसर्जन
रानीगंज- भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रानीगंज मंडल-1 की ओर से शनिवार को बर्न्स प्लॉट इलाके में एक भवन के सामने नाली के समीप रखी भगवान की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक हटाया गया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक जल में विसर्जित किया.
भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल-1 के महासचिव विकास मंडल ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि एक भवन के सामने नाली के पास भगवान की प्रतिमा रखी हुई है, जहां आसपास गंदगी रहती है. उन्होंने कहा कि इस तरह प्रतिमा का रखा जाना धार्मिक आस्था के अनुरूप नहीं है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं. इसी को देखते हुए संगठन के सदस्यों ने प्रतिमा को वहां से सम्मानपूर्वक हटाकर विधि-विधान के साथ जल में विसर्जित किया.
उन्होंने लोगों से अपील की कि सनातन धर्म से जुड़ी प्रतिमाओं और देवी-देवताओं के चित्रों को नाली, कूड़ेदान या अन्य गंदे स्थानों पर न रखें. यदि प्रतिमा खंडित हो जाए या उसका उपयोग समाप्त हो जाए तो उसका उचित धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विसर्जन या सम्मानजनक तरीके से निस्तारण करें.
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा रानीगंज मंडल-1 के अध्यक्ष पिंटू कुमार बर्मन, महासचिव विकास मंडल, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं नंद कुमार दास, सचिव अंकित नोनिया, आईटी प्रभारी अमित केशरी, पिंटू सिंह, जॉय देवभूति सहित ओबीसी मोर्चा के अन्य सदस्य उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ