बीजेपी नेत्री पर प्रताड़ना व घर तोड़ने का आरोप, पति को झांसा देकर शादी कराने का दावा

भरतपुर में महिला की थाने में शिकायत, बीजेपी नेत्री ने आरोपों को बताया दुष्प्रचार


भरतपुर, मुर्शिदाबाद : विधानसभा चुनाव की सरगर्मी खत्म होने के बाद अब एक पारिवारिक विवाद को लेकर भरतपुर इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गयी है. भरतपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रहीं अनामिका घोष और कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी एजेंट उद्दीपन दास के खिलाफ पूर्णिमा दास नामक महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पूर्णिमा दास ने आरोप लगाया है कि कानूनी रूप से विवाहित होने और दो बच्चे होने के बावजूद उनके पति को कथित रूप से प्रलोभन देकर उनसे अलग किया गया तथा उनका परिवार तोड़ दिया गया. उन्होंने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है.


शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्णिमा दास ने बताया कि उद्दीपन दास के साथ उनका रजिस्ट्रेशन के अलावा सामाजिक रीति-रिवाजों से भी विवाह हुआ था. उनके दो बेटे हैं. आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा.



चुनाव के दौरान बढ़ी नजदीकी का आरोप

पूर्णिमा दास के अनुसार, हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भरतपुर सीट से अनामिका घोष बीजेपी की प्रत्याशी थीं, जबकि उनके पति उद्दीपन दास कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अजहरुद्दीन सीजर के चुनावी एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे. उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान ही उद्दीपन दास और अनामिका घोष के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसका विरोध करने पर घर में विवाद होने लगा और उनके साथ मारपीट भी की गयी.



पूर्णिमा ने बताया कि कथित प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गयीं. उनका आरोप है कि इसके बाद 27 जुलाई को उद्दीपन दास ने अनामिका घोष से विवाह कर लिया. पूर्णिमा का दावा है कि उनकी पहली शादी कानूनी रूप से कायम रहते हुए दूसरी शादी की गयी है. उन्होंने फोन पर धमकी दिये जाने का भी आरोप लगाया है.


अनामिका घोष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

मामला सामने आने के बाद बीजेपी नेत्री अनामिका घोष ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने शादी करने की बात स्वीकार करते हुए अपने खिलाफ लगाये गये आरोपों को खारिज किया. अनामिका घोष ने आरोपों को राजनीतिक विरोधियों का दुष्प्रचार बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह आरोपों का जवाब कानूनी तरीके से अदालत में देने के लिए तैयार हैं.

फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं. पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार