ईसीएल के आवंटित क्वार्टर पर ताला तोड़कर कब्जे का आरोप, पुलिस ने खुलवाया ताला



जामुड़िया : धंसान प्रभावित क्षेत्र से हटाये गये परिवार को ईसीएल की ओर से आवंटित आवास पर कथित रूप से ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नया लगाया गया ताला खुलवाया और आवास को उसके आवंटी परिवार के हवाले कर दिया. घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है.


जानकारी के अनुसार, केंदा गांव निवासी मीनू पाल का घर धंसान प्रभावित क्षेत्र में आने के कारण ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की ओर से उनके नाम पर एक क्वार्टर आवंटित किया गया था. पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी होने तक मीनू पाल और उनके परिवार को उक्त आवास में रहने की व्यवस्था की गयी थी.


आरोप है कि मीनू पाल और उनके परिवार के कुछ समय के लिए बाहर रहने के दौरान किसी ने क्वार्टर का ताला तोड़ दिया और वहां अपना दूसरा ताला लगा दिया. वापस लौटने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई.इसके बाद मीनू पाल ने मामले की सूचना ईसीएल अधिकारियों को दी और केंदा फाड़ी में लिखित शिकायत दर्ज करायी.


शिकायत मिलने के बाद केंदा फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्वार्टर पर लगाया गया नया ताला खुलवाया और मीनू पाल तथा उनके परिवार को आवास में प्रवेश कराया. इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली.

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ईसीएल द्वारा आवंटित आवास का ताला किसने तोड़ा और वहां दूसरा ताला किसके द्वारा लगाया गया था. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार