बांँकुड़ा शहर में बिरयानी-मिठाई की दुकानों पर पुलिस का अचानक अभियान



बांकुड़ा : बांकुड़ा शहर में शनिवार शाम विभिन्न बिरयानी, मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों पर बांकुड़ा सदर थाना पुलिस और डीआईबी की संयुक्त टीम ने अचानक अभियान चलाया। बताया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने, निम्नस्तरीय अथवा खराब भोजन परोसे जाने की शिकायतों की पड़ताल करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गयी।



शनिवार शाम शहर के विभिन्न बाजारों और महत्वपूर्ण इलाकों में स्थित खाद्य दुकानों का पुलिसकर्मियों ने अचानक निरीक्षण शुरू किया। बिरयानी की दुकानों से लेकर प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में भी जांच की गयी। इस दौरान भोजन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, उसके रखरखाव और भंडारण की व्यवस्था के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली गयी।



पुलिस प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों के बीच स्वाभाविक रूप से हलचल मच गयी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान को आगे और तेज किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार