जूनबेदिया ग्राम पंचायत में सत्ता परिवर्तन, भाजपा के कब्जे में प्रधान-उपप्रधान



बांकुड़ा के जूनबेदिया ग्राम पंचायत में बड़ा राजनीतिक सत्ता परिवर्तन हुआ है। 29 सदस्यों वाली इस ग्राम पंचायत में पिछले पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 21 और भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, राज्य में सरकार बदलने के बाद जूनबेदिया ग्राम पंचायत के प्रधान और उपप्रधान ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से दोनों पद खाली पड़े थे।



शुक्रवार को मतदान के माध्यम से नए प्रधान और उपप्रधान का चुनाव किया गया। मतदान में कुल 29 में से 27 वोट भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान के पक्ष में पड़े, जबकि दो वोट रद्द हो गये। इसके बाद बहुमत के आधार पर जूनबेदिया ग्राम पंचायत के प्रधान और उपप्रधान की जिम्मेदारी भाजपा के हाथों में आ गयी।

नवनिर्वाचित प्रधान ने दावा किया कि पिछले दिनों इस पंचायत में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के कई आरोप सामने आये थे। अब इन सभी आरोपों से ऊपर उठकर आम लोगों के विकास को प्राथमिकता दी जायेगी।



नये प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के विकास के उद्देश्य से काम कर रही है। इसी तरह जूनबेदिया ग्राम पंचायत में भी लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, जल निकासी समेत आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जायेगा।


पंचायत में हुए इस सत्ता परिवर्तन को लेकर भाजपा खेमे में उत्साह देखा गया। वहीं, स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंचायत के विकास कार्यों को कितनी प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर