पुत्रदा एकादशी पर भव्य निशान यात्रा, बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा रानीगंज




रानीगंज : सावन माह के पावन समापन और पुत्रदा एकादशी के अवसर पर रविवार को रानीगंज में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण से भव्य निशान यात्रा निकाली गयी.यात्रा नगर परिक्रमा करते हुए रानीगंज स्थित श्याम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को निशान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की.



निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए. हाथों में निशान लिये श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण कर रहे थे.यात्रा के दौरान जगह-जगह भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था.

प्रसिद्ध भजन गायक और श्याम भक्त विवेक बगरिया ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आये.



इस अवसर पर विवेक बगरिया ने कहा कि जब मनुष्य अपनी कर्मभूमि में अपनों से ही हार जाता है और उसे कोई सहारा नजर नहीं आता, तब बाबा श्याम उसके जीवन का सबसे बड़ा सहारा बनते हैं.सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ बाबा श्याम के दरबार में पहुंचने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है.

निशान यात्रा के दौरान भक्तों ने बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की. पूरे आयोजन के दौरान रानीगंज शहर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार