सड़क हादसे में घायल की मदद के लिए मंत्री खुदीराम टुडू ने बढ़ाया हाथ



बांकुडा : हिड़बांध ब्लॉक के बहाड़ामुड़ी ब्रिज के पास सोमवार को बाइक और बोलेरो वाहन के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन तत्काल उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।


इसी दौरान एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री खुदीराम टुडू की नजर दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए मंत्री ने एक पल की भी देर नहीं की और मौके पर अपना वाहन रुकवाया। उन्होंने तत्काल घायल बाइक सवार को सड़क से उठवाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।


मंत्री द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तत्काल आगे आने की घटना की स्थानीय लोगों ने सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय पर घायल को चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती, तो उसकी स्थिति और गंभीर हो सकती थी। मंत्री की तत्परता के कारण घायल को शीघ्र अस्पताल ले जाने की व्यवस्था हो सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर