पति की श्राद्ध क्रिया खत्म होने के अगले दिन गिरी मिट्टी की दीवार, दबकर वृद्धा की मौत



बांकुड़ा: पति की श्राद्ध क्रिया संपन्न होने के अगले ही दिन मिट्टी की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी। मृतका की पहचान मालती छाताइत के रूप में हुई है। घटना बांकुड़ा सदर थाना क्षेत्र के नड़रा ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवरामपुर गांव में शनिवार तड़के हुई।



परिवार के अनुसार, मालती छाताइत के पति गोपाल छाताइत की श्राद्ध क्रिया शुक्रवार को ही संपन्न हुई थी। इसके लिए रिश्तेदार घर पर आए हुए थे और कुछ रिश्तेदार अभी भी घर में ठहरे हुए थे। बताया गया कि शनिवार तड़के करीब 4:15 बजे मालती रोज की तरह मिट्टी से बने घर के बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गयी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।



घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पति की मौत के बाद श्राद्ध क्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मालती की इस तरह मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की बहुओं ने बताया कि उनका नाम सरकारी आवास योजना की सूची में था। हालांकि, उनके बेटे को स्कूल शिक्षक की नौकरी मिलने के बाद कथित तौर पर आवास योजना की सूची से उनका नाम हटा दिया गया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते उन्हें पक्का आवास मिल गया होता, तो शायद आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। परिवार ने सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर अपनी नाराजगी जतायी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार