तीन गांवों के जोरदार विरोध के बाद ईसीएल ने बहाल की बिजली आपूर्ति



जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में ईसीएल द्वारा अचानक बिजली आपूर्ति बंद किये जाने के बाद सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. बिजली कटने से परेशान चिचुड़िया, डोबराना और चिचुड़िया डांगालपाड़ा गांव के महिला-पुरुषों ने सोमवार सुबह सोनपुर बाजारी एरिया कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और कार्यालय का गेट घेर दिया. ग्रामीणों के लगातार विरोध और नारेबाजी के बाद आखिरकार ईसीएल प्रबंधन को गांवों में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल करनी पड़ी.



ग्रामीणों के अनुसार, रविवार देर रात जब पूरा इलाका शांत था, उसी दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के ईसीएल ने तीनों गांवों की बिजली काट दी. अचानक बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर सोनपुर बाजारी एरिया कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.



ग्रामीण शंकर बनर्जी ने आरोप लगाया कि करीब आठ से दस वर्षों से ईसीएल की ओर से उनके इलाके में बिजली आपूर्ति की जा रही है. लेकिन पिछले कुछ समय से इस सेवा को बंद करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि ईसीएल उनके इलाके से लगातार मुनाफा कमा रहा है, लेकिन ग्रामीणों को बुनियादी बिजली सुविधा देने में भी आनाकानी की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गांवों की बिजली आपूर्ति दोबारा बंद की गयी, तो ग्रामीण इससे भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे.


वहीं, चिचुड़िया गांव की निवासी अंबिका बनर्जी ने कहा कि उनके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है. बिजली का बिल वहन करने में सक्षम नहीं होने के कारण उन्होंने स्टेट बिजली लाइन का कनेक्शन नहीं लिया है. उनका परिवार ईसीएल की बिजली आपूर्ति पर ही निर्भर है. घर में छोटा बच्चा भी है. ऐसे में अचानक आधी रात को बिजली काट दिये जाने से परिवार के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी. उन्होंने मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की अपील की.


ग्रामीणों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद जामुड़िया विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने हस्तक्षेप किया. इसके बाद ईसीएल प्रबंधन ने तीनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी. बिजली वापस मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार