कोलकाता और उपनगरों में फिर शुरू होगी नाइट बस सेवा, परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह का बड़ा ऐलान



कोलकाता- कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में रात के समय सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोलकाता सहित उपनगरीय क्षेत्रों में एक बार फिर से 'नाइट बस सेवा' (रात्रि कालीन बस सेवा) शुरू होने जा रही है। राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने इस सेवा को दोबारा शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है।गौरतलब है कि पूर्व परिवहन मंत्री दिवंगत सुभाष चक्रवर्ती के कार्यकाल के दौरान कोलकाता में नाइट बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब रात के वक्त यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस सेवा को पुनर्जीवित किया जा रहा है।




प्रमुख रूटों पर चलेगी बसें:शुरुआती चरण में यह बस सेवा शहर के मुख्य केंद्रों (जैसे- हावड़ा, सियालदह, धर्मतला, एयरपोर्ट आदि) से उपनगरों के महत्वपूर्ण इलाकों के बीच चलाई जाएगी। इससे देर रात काम करने वाले कर्मचारियों, ट्रेन और फ्लाइट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।खराब सड़कों की जल्द होगी मरम्मत:नाइट बस सेवा के ऐलान के साथ ही परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने सड़कों की स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जिन रास्तों की हालत खराब है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है और बहुत जल्द उन सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार