80 साल पुराने श्मशान पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बेलबाद जोड़ जानकी में जेसीबी से मिट्टी खुदाई का विरोध, 2020 के समझौते का हवाला देकर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी



जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बेलबाद जोड़ जानकी इलाके में करीब 80 वर्ष पुराने श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे की कोशिश के आरोप को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. 16 आना कमेटी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर श्मशान की जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण या मिट्टी की खुदाई पर रोक लगाने की मांग की.



स्थानीय निवासी राजवीर सिंह ने आरोप लगाया कि भैरव और उज्जवल नामक दो ईंट-भट्ठा मालिक श्मशान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं.उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में भी इसी तरह की कोशिश की गयी थी. उस समय ग्रामीणों के विरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था.इसमें ईंट-भट्ठा मालिकों ने श्मशान की जमीन पर किसी तरह का काम नहीं करने की बात स्वीकार की थी.



राजवीर सिंह के अनुसार, वर्ष 2026 में एक बार फिर जेसीबी मशीन लगाकर पिछले करीब एक सप्ताह से जमीन की मिट्टी की खुदाई की जा रही है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. उनका कहना है कि यह श्मशान करीब 80 वर्ष पुराना है और वर्षों से स्थानीय लोग यहां अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं.किसी भी कीमत पर श्मशान के स्वरूप और अस्तित्व के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी.


वहीं, स्थानीय निवासी काजल मांजी ने भी आरोप लगाया कि भैरव और उज्जवल द्वारा दोबारा श्मशान की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि श्मशान की जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जायेगा.


दूसरी ओर, आरोपित पक्ष का कहना है कि जेसीबी से जिस जमीन पर काम किया जा रहा है, वह उनकी अपनी जमीन है और वह श्मशान घाट से काफी दूर है. इसलिए कब्जे का आरोप निराधार है. मामले को लेकर प्रशासनिक जांच पर अब सभी की नजर है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार