ईसीएल केंदा एरिया अंतर्गत छोरा 7/9 पीट कोलियरी में गुरुवार रात को खदान में कोयला का चाल गिर जाने से ऋषिकेश साहू(31) नामक एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल



जामुड़िया:ईसीएल केंदा एरिया अंतर्गत छोरा 7/9 पीट कोलियरी में गुरुवार रात को खदान में कोयला का चाल गिर जाने से ऋषिकेश साहू(31) नामक एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल श्रमिक की आनन फानन में ईसीएल के केंद्रीय अस्पताल कल्ला में भर्ती करा इलाज कराया जा रहा है।घटना के विषय में कोलियरी श्रमिकों ने बताया कि गुरुवार को दूसरी पाली में घटना घटित हुई।उन्होंने बताया कि खदान के 19 नंबर फेस में घटना घटित हुई जब एक्सप्लोसिव कैरियर ऋषिकेश साहू और अन्य खान श्रमिक बारूद भराई का काम करने जा रहे है।


इस दौरान अचानक से कोयला का एक बड़ा टुकड़ा(चाप)ऋषिकेश साहू के ऊपर गिर गया।वही इस घटना में अन्य कोई श्रमिक घायल नहीं हुआ जबकि ऋषिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद से कोलियरी श्रमिकों में सुरक्षा को लेकर संशय बना हुआ है।स्थानीय भाजपा नेता रविंदर यादव ने कहा कि घटना के लिए ईसीएल प्रबंधन पूर्ण रूप से जिम्मेवार है क्योंकि ईसीएल की लापरवाही के कारण चाल गिरने की घटना घटित हुई।



उन्होंने कहा कि बारूद भराई के पहले ड्रेसर द्वारा चाल की झड़ाई कर जांच किया जाता है कि कही चाल गिरने की संभावना तो नहीं है। वही ड्रेसिंग करने वाले लोगों द्वारा सही से जांच नहीं किया गया की चाल नरम है जिसके फलस्वरूप यह घटना घटित हुई तथा एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।उन्होंने कहा कि ईसीएल प्रबंधन की ओर से श्रमिको को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बगैर खदान में भेज काम कराया जाता है जो सरासर गलत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार