कोलकाता, सोमवार: सोमवार तड़के कोलकाता में एक बार फिर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कोलकाता एयरपोर्ट के पास यशोर रोड से सटे बांकरा इलाके में एक कार शोरूम में अचानक आग लग गई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए बाद में तीन और दमकल इंजन बुलाए गए। कुल आठ दमकल इंजनों की टीम ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि शोरूम में खड़ी करीब 30 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ