ज्ञान भारती स्कूल में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज ने लगाए 100 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



रानीगंज- पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ बुधवार को रानीगंज के ज्ञान भारती स्कूल परिसर में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में 100 पौधे लगाए. कार्यक्रम में लायंस क्लब की महिला शाखा गरिमा की सदस्याओं के साथ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के सदस्य राजेश जिंदल ने बताया कि क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष जुलाई और अगस्त माह में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है. इसके तहत रानीगंज के विभिन्न स्कूलों में पौधे लगाए जाते हैं, ताकि उनकी नियमित देखभाल हो सके और भविष्य में वे बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी विभिन्न विद्यालयों में पौधारोपण का अभियान जारी है और इसी कड़ी में ज्ञान भारती स्कूल में 100 पौधे लगाए गए.

कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष सुभाष केजरीवाल, सुनील गनेड़ीवाल, महिला शाखा गरिमा की चेयरपर्सन मधु साव, को-चेयरपर्सन प्रीति सराफ, कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सरिता जिंदल सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे.


विद्यालय के प्राचार्य अमित साव ने लायंस क्लब ऑफ रानीगंज और गरिमा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. यदि समाज के सभी संगठन इसी तरह आगे बढ़कर पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करें, तो आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ धरती उपहार स्वरूप दी जा सकती है.

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर