जामुड़िया के सुपर स्मेल्टर्स फैक्ट्री में हादसा : बॉयलर लीक होने से झुलसे श्रमिक की मौत, मुआवजे पर बनी सहमति



जामुड़िया : जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र इकड़ा स्थित सुपर स्मेल्टर्स कारखाने में बॉयलर से गैस रिसाव होने के बाद झुलसे एक श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में शोक का माहौल व्याप्त हो गई. वहीं श्रमिकों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रोजाना की तरह कारखाने में काम चल रहा था. इसी दौरान एसएमएस (स्टील मेल्टिंग शॉप) के बॉयलर भट्टी के निचले हिस्से में अचानक लीकेज हो गया. रिसाव के कारण निकली गर्म गैस की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश निवासी लगभग 40 वर्षीय संतोष कहार गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे में कुछ अन्य 6 श्रमिक भी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है।

गंभीर रूप से घायल संतोष कहार को तत्काल बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.


घटना के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों में शोक और आक्रोश दोनों देखा गया. श्रमिकों ने प्रबंधन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.इसके बाद मृतक के परिजनों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच बैठक हुई. बैठक में मृतक के परिवार को 16 लाख रुपये मुआवजा तथा अंत्येष्टि के लिए एक लाख रुपये देने पर सहमति बनी.


फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. श्रमिकों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कारखाने में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर