जमीन विवाद में दिनदहाड़े पिता-पुत्र की कुल्हाड़ी से हत्या, महिला गंभीर

न्यू टाउन के पत्थरघाटा में खूनी संघर्ष, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी



न्यू टाउन (उत्तर 24 परगना)। न्यू टाउन के टेक्नो सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरघाटा ग्राम पंचायत के छापना झालपाड़ा इलाके में मंगलवार दोपहर जमीन और मकान के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में पिता-पुत्र की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।



स्थानीय लोगों के अनुसार, मुज़फ़्फ़र मिस्त्री उर्फ मना (55) का अपने पड़ोसियों के साथ जमीन और मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से मुज़फ़्फ़र मिस्त्री, उनकी पत्नी हसनुयारा बीबी तथा पुत्र बापी मिस्त्री (26) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।



हमले में मुज़फ़्फ़र मिस्त्री और बापी मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हसनुयारा बीबी को बिधाननगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही टेक्नो सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा हमले के पीछे की परिस्थितियों और अन्य आरोपितों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर